Adayein Bhi Hain- Mere Mehboob Mein Hindi Lyrics | Dil Hai Ke Manta Nahin | Aamir Khan

Adayein Bhi Hain- Mere Mehboob Mein Lyrics | Dil Hai Ke Manta Nahin | Aamir Khan - Anuradha Paudwal, Kumar Sanu Lyrics

Singer Anuradha Paudwal, Kumar Sanu
Song Writer Sameer


यह गीत दिल है कि मानता नहीं फिल्म का है जिसे अनुुुुु पौडवाल और कुमार सानू जैसे दिग्गज कलाकारों ने मिलकर गाया है। इस गानेे को समीर ने लिखा है। महेश भट्ट की निर्देशन में बनी फिल्म दिल है कि मानता नहीं फिल्म को 1991 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया। यह फिल्म भले ही सुपर दुपर हिट नहीं हुई लेकिन इस फिल्म ने लोगो के दिल में अपने लिए एक अलग ही जगह बनाई थी। फिल्म के इस सोंग को 20 Apr 2011 को YouTube के t-series के official channel पर अपलोड किया गया था।

Song Lyrics

 अदायें भी हैं, मोहब्बत भी है
शराफ़त भी है, मेरे मेहबूब में
वो दीवानापन, वो जालिम अदा
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में

अदायें भी हैं, मोहब्बत भी है
नज़ाकत भी है, मेरे मेहबूब में
वो दीवानापन, वो मासूमियत
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में

ना पूछो मेरा दिल कहा खो गया
तुझे देखते ही तेरा हो गया
आँखों में तू, मेरे ख्वाबों में तू है
यादों के महके गुलाबों में तू है
वो सहमी नज़र, वो कमसीन उमर
चाहत भी है, मेरे मेहबूब में

वो दीवानापन, वो मासूमियत
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में

साँसों की बहती लहर रुक गयी
मुझे शर्म आयी, नज़र झूक गयी
के हम उन के कितने करीब आ गये
ये सोच के हम तो घबरा गये
वो बांकपन, वो दीवानगी
इनायत भी है, मेरे मेहबूब में

वो दीवानापन, वो जालिम अदा
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में

मोहब्बत की दुनिया बसाने चला
मैं तेरे लिये सब भूलाने चला

खुशबू कोई उसकी बातों में है
हर फ़ैसला उसके हाथों में है

वो महका बदन, वो शर्मिलापन
नज़ाकत भी है, मेरे महबूब में

वो दीवानापन, वो जालिम अदा
शरारत भी है, मेरे मेहबूब में

अदायें भी हैं, मोहब्बत भी है
नज़ाकत भी है, मेरे मेहबूब में



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ