मनचला Manchala Lyrics - Hasee Toh Phasee

Manchala Lyrics 

Singer Shafqat Amanat Ali & Nupur Pant
Music Vishal and Shekhar
Song Writer Amitabh Bhattacharya

मनचला हसी तो फसी फिल्म का गीत है जिसे गाया है शफकत अमानत अली और नूपुर पंत ने। इस गीत के संगीतकार है विशाल और शेखर। और इन दोनों ने ही इस फिल्म की लगभग सभी गीतों का संगीत निर्देशन किया है। और इस गीत के बोल लिखे है अमिताभ भट्टचार्य ने। अमिताभ भट्टाचार्य को गीतकार के साथ साथ संगीतकार और गायक के रूप में भी जाना जाता है।

Song Lyrics

कभी गर्दिशों का मारा
कभी ख्वाहिशों से हारा
रूठे चाँद का है चकोर
ज़रा से भी समझौते से
ये परहेज रखता है क्यूँ
माने ना कभी कोई ज़ोर
दुनिया जहां कि बंदिशों की
ये कहाँ परवाह करे
जब खींचे तेरी डोर
खींचे तेरी डोर

मनचला…मन चला तेरी ओर
मनचला…मन चला तेरी ओर

ख़ामोशियों कि सूरतों में
ढूंढें तेरा शोर
ढूंढें तेरा शोर
मनचला…मन चला तेरी ओर
मनचला…मन चला तेरी ओर

रूखी-सूखी दिल कि है ज़मीन
जाने कहाँ गुम है नमी
मेरी उम्मीद है तेरी बारिशें
ये सहे कई बार प्यार के
तुझे हर बार हार के
सीखे फिर भी कभी नहीं साज़िशें

हो तेरे लिए आज खुद से ही भागे हैं
हिम्मत के टुकड़े बटोर
हो भागे ज़माने से
छुप के दबे पाँव जैसे कोई चोर
जैसे कोई चोर

मनचला…मन चला तेरी ओर
मनचला…मन चला तेरी ओर

ख़ामोशियों कि सूरतों में
ढूंढें तेरा शोर
ढूंढें तेरा शोर
मनचला…मन चला तेरी ओर
मनचला…मन चला तेरी ओर



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ