मेरी मां Meri MAA LYRICS | YAARIYAN

MERI MAA LYRICS

Singer K.K
Music Pritam
Song Writer Irshad Kamil

मेरी मां गीत है यारियां फिल्म की। इस फिल्म के बारिश और अल्लाह वारिया गीत काफी चर्चित गीत है। मेरी मां गीत को गाया है के के ने। इनका पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नाथ है। इस गीत के संगीतकार प्रीतम है और इस गीत के बोल लिखे है इरशाद कामिल ने। यारियां फिल्म दिव्या खोसला की निर्देशन में बनी फिल्म है जिसे 10 जनवरी 2014 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म में लीड रोल निभाया है राकुल प्रीत सिंह और हिमांस कोहली ने।

Song Lyrics

मैं कभी, बतलाता नहीं
पर अंधेरे से डरता हूँ मैं माँ
यूँ तो मैं, दिखलाता नहीं
तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ
तुझे सब है पता, है न माँ
तुझे सब है पता.. मेरी माँ

भीड़ में, यूँ ना छोड़ो मुझे
घर लौट के भी आ ना पाऊँ माँ
भेज ना इतना दूर मुझको तू
याद भी तुझको आ ना पाऊँ माँ
क्या इतना बुरा हूँ मैं माँ
क्या इतना बुरा.. मेरी माँ

जब भी कभी पापा मुझे
जो ज़ोर से झूला झुलाते हैं माँ
मेरी नज़र ढूँढे तुझे
सोचूं यही तू आ के थामेगी माँ

उनसे मैं, ये कहता नहीं
पर मैं सहम जाता हूँ माँ
चेहरे पे, आने देता नहीं
दिल ही दिल में घबराता हूँ माँ
तुझे सब है पता है न माँ
तुझे सब है पता.. मेरी माँ

ओ..मैं कभी, बतलाता नहीं
पर अंधेरे से डरता हूँ मैं माँ

यूँ तो मैं, दिखलाता नहीं
तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ
तुझे सब है पता, है न माँ
तुझे सब है पता.. मेरी माँ



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ