TU HAI Lyrics
| Singer | A.R. RAHMAN, SANAH MOIDUTTY |
| Music | A. R. Rahman |
| Song Writer | Javed Akhtar |
यह गीत है 2016 की हीट फिल्म मोहनजो डारो फिल्म का है जिसे गाया है ए आर रहमान और सनाह मॉडटी ने। सनाह ने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में भी अपनी आवाज दी है। इस गीत के संगीतकार है ए आर रहमान और इस गीत के बोल लिखे है जावेद अख्तर ने। आशुतोष गोवरिकर की निर्देशन में बनी मोहेनजो दारॊ फिल्म को 12 अगस्त 2016 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म के लीड रोल में नजर आए थे ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े और कबीर बेदी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.08 बिलियन का कलेक्शन किया था।
Song Lyrics
तू है मेरा ये संसार सारा
मैं और मेरा प्यार सारा
तेरे ही लिए है
तू है, जग में है रंग जैसे
रुत में है तरंग जैसे
तू है तो, तू है तो
गगन गगन लहर लहर
बहे ये चांदनी
ओ धारा पे जागी ज्योति है तेरी
नयन नयन घुली हुई है कामना कोई
नहीं नहीं कोई तुझसा है ही नहीं
तू है मेरा ये संसार सारा
मैं और मेरा प्यार सारा
तेरे ही लिए है
चलते चलते किसी डगर में
जैसे अचानक मोड़ आता है
यूँही कोई एक ही पल में
सब कुछ पीछे छोड़ आता है
चमका जो तेरा मेरा मन बंजारा
चूमे रे
प्रेम भरे धुन मेरे मानली जो सुन
झूमे रे
पास आके भी क्यूँ मौन है तू
ये तो कह दे मेरी कौन है तू
बोलते हैं नयन मौन हूँ मैं
अपने नैनो से सुन कौन हूँ मैं
तू है मेरा ये संसार सारा
मैं और मेरा प्यार सारा
तेरे ही लिए है
तू है मेरा ये संसार सारा
मैं और मेरा प्यार सारा
तेरे ही लिए है
0 टिप्पणियाँ